सरकार ने जारी किया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी हायर सेकेंडरी सकूल (जीएचएसएस) मंजाकोट के प्रिंसिपल मोहम्मद आरिफ को तत्काल प्रभाव से मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) राजोेरी के कार्यालय में अटैच कर दिया है। इस संबंध में आयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी आदेश जारी किया है।
विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जीएचएसएस पंजगराईं के प्रिंसिपल मोहम्मद अमीन मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ अगले आदेश तक जीएचएसएस मंजाकोट के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। सरकार की ओर से जारी आदेश में इस प्रशासनिक कार्रवाई के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों का दावा है कि कुछ महिला कर्मचारियों ने प्रिंसिपल के व्यवहार और अनुचित भाषा के प्रयोग को लेकर शिकायतें की थीं। अभी इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई के पीछे अन्य प्रशासनिक कारण भी हो सकते हैं। विभागीय स्तर पर मामले को लेकर विभिन्न चर्चाएं जारी हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं की गई है।
कोट
यह सरकार का आदेश है। मुझे प्रिंसिपल जीएचएसएस मंजाकोट को अटैच किए जाने के कारणों की जानकारी नहीं है।
- मोहम्मद हाफिज, मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी