फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने खंगाले जंगल

Sat, 06 Jun 2026 03:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
राजोेरी के डोरिमल-गंभीर मुगला क्षेत्र में तलाशी अभियान 14वें दिन में दाखिलफोटो
विज्ञापन
राजोेरी के डोरिमल-गंभीर मुगला क्षेत्र में तलाशी अभियान 14वें दिन में दाखिल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



राजोेरी। जिले के मंजाकोट सेक्टर के डोरिमल-गंभीर मुगला में आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें लगातार ऑपरेशन चला रही हैं।
सूत्रों के अनुसार 23 मई को शुरू किए गए इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरुआती संपर्क स्थापित हुआ था। इसके बाद से पूरे इलाके में घेराबंदी कर जंगलों, पहाड़ी दर्रों और संभावित ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने आधुनिक निगरानी उपकरणों, ड्रोन, हेलिकॉप्टरों और खोजी कुत्तों की मदद से आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। सुरक्षाबलों का मानना है कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं जिनकी धरपकड़ के लिए लगातार ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगलों के बावजूद अभियान पूरी सतर्कता के साथ जारी है। फिलहाल किसी आतंकी के मारे जाने या गिरफ्तार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बल इलाके में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें