फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: एशियन चैंपियन मोहम्मद यासिर से मिले पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली

Tue, 02 Jun 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
एशियन चैंपियन मोहम्मद यासिर से मिले पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अलीफोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने राजोेरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंडर 15 एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के स्वर्ण विजेता मोहम्मद यासिर से मुलाकात की। उन्होंने यासिर की संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा को देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
चौधरी जुल्फिकार अली ने कहा कि मोहम्मद यासिर ने केवल राजोेरी-पुंछ या जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बावजूद यासिर को अब तक वह सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं जिनका वह वास्तविक हकदार है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि यासिर बेहद साधारण और कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि एशियन चैंपियन बनने के बावजूद वह आज जर्जर टूटे-फूटे और सरकारी मकान में रहने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का नाम रोशन करने वाला खिलाड़ी आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

चौधरी जुल्फिकार अली ने जम्मू-कश्मीर सरकार से अपील करते हुए कहा कि मोहम्मद यासिर को नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यासिर जैसे युवा खिलाड़ियों को आगे लाया जाए। इससे युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री से बात करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने यासिर की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सरकार से उसके लिए विशेष पैकेज, आवासीय सुविधा तथा खेल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें