राजोरी। जिले के दरहाल थाना क्षेत्र के थन्नामंग गांव के मीर मोहल्ला इलाके में बुधवार को खेत में पुराना जंग लगा ग्रेनेड बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मोहम्मद कबीर निवासी थनामंग अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी उन्हें मिट्टी के भीतर संदिग्ध विस्फोटक जैसी वस्तु दिखाई दी।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना दरहाल की पुलिस टीम, 43 राष्ट्रीय राइफल्स तथा सीआरपीएफ 237 ई की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और संदिग्ध ग्रेनेड को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।