खालसा चौक ढांगरी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के ढांगरी क्षेत्र के पास स्थित खालसा चौक में रविवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद हसीब (25) पुत्र अब्दुल हक निवासी गोदड़ पोठा राजोरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर सवार हो कर राजोरी की ओर आ रहा था कि उक्त क्षेत्र में उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल राजोरी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना राजोरी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।