फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में नियमों के उल्लंघन पर 42 चालान, दो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। ट्रैफिक पुलिस राजोरी ने मारूफ चौधरी की निगरानी में जिले भर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान पालमा रोड सहित विभिन्न स्थानों पर नियमित नाका चेकिंग के दौरान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न उल्लंघनों पर कुल 42 चालान जारी किए गए। इनमें ओवरलोडिंग, फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाना, आवश्यक दस्तावेजों की कमी तथा बिना हेलमेट वाहन चलाना शामिल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना वाहन संचालन जैसे गंभीर मामलों में दो अलग-अलग एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस स्टेशन मंजाकोट क्षेत्र में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह वाहन राजोरी निवासी आफताब अहमद चला रहा था। इसमें निर्धारित 43 सीटों से 22 अधिक यात्री सवार पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें