फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नशे के खिलाफ रैली निकाली, मैराथन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय राजोरी ने जिले में कई प्रभावशाली गतिविधियों का आयोजन किया। इनमें थन्नामंडी में एकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। मंजाकोट मे नशा जागरूकता पर मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। वहीं कोटरंका और बुद्धल में तहसील स्तर पर वाद-विवाद एवं सेमिनार का आयोजन कर नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। कालाकोट और नौशेरा में रैली निकालकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त राजोरी के जवाहर नगर, पलमा, मुरादपुर, बथूनी के स्कूलों मे भी वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। नशे की समस्या से निपटने पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें