फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: मंजाकोट में कच्चे घर में लगी आग, सारा सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के मंजाकोट क्षेत्र के कोटली गांव के कोहली टॉप इलाके में बुधवार शाम को कच्चे घर में आग लग गई। घर के मालिक मोहम्मद लतीफ का लकड़ी से बना घर जल गया। सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग अचानक लगी और तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। क्षेत्र में दमकल सुविधा उपलब्ध नहीं होने से भी आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। घटना में घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रभावित परिवार के सामने अब रहने और जीवन यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें