फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बीजीएसबीयू ने शैक्षणिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोरी ने शैक्षणिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। उप कुलपति प्रोफेसर जावेद इकबाल ने अपने संबोधन में एनसीसी इकाई की सराहना करते हुए छात्रों और कैडेट्स की भूमिका को परिवर्तन के अग्रदूत के रूप में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाएं। रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने भी नशे की समस्या से निपटने में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। शपथ समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त जीवन जीने और इस अभियान का समर्थन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने आंबेडकर के जीवन, विचारों और उनके समकालीन महत्व को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें