राजोरी। पुलिस ने शहर से स्टे दरहाली इलाके में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजोरी पुलिस स्टेशन की टीम दरहाली इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान इम्तियाज़ हामिद निवासी दोदासन बाला थन्नामंडी को पकड़ा। उसकी तलाशी में लगभग 5.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।