फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के एक गांव में युवक ने घर पर पानी से बनाई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील के तरगाई गांव के रहने वाले युवा ज़ाहिद अली ने घर के पास ही पानी के स्रोत से बिजली पैदा कर दी है। इस संबंधी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। युवक ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल करते हुए एक छोटा टरबाइन और जनरेटर तैयार किया। जैसे ही पानी तेज़ी से बहता है, वह टरबाइन को घुमाता है और उससे बिजली पैदा होती है। इस बिजली से मोबाइल चार्जिंग और छोटे उपकरण आसानी से चल रहे हैं।
विज्ञापन

इस अनोखे प्रयास से न केवल युवक का नाम रोशन हुआ है बल्कि आसपास के लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाया जाए तो बिजली की समस्या काफी हद तक हल हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नवाचारी युवाओं को प्रोत्साहन दिया जाए और उनकी तकनीक को विकसित कर अन्य गांवों तक पहुंचाया जाए ताकि दूरदराज इलाकों में भी बिजली की सुविधा बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें