फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: हेड कांस्टेबल 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जम्मू-कश्मीर ने राजोरी के थन्नामंडी पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद इलियास को 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन एसीबी राजोरी में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने दी गई शिकायत में बताया कि 13 मार्च 2026 को वह अपने परिवार के साथ वाहन में शाहदरा शरीफ थन्नामंडी जा रहा था। रास्ते में थन्नामंडी के पास एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में परिवार के सदस्य घायल हो गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक थाना थन्नामंडी में इस संबंधी एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता के वाहन को जांच अधिकारी मोहम्मद इलियास ने जब्त कर लिया। जब शिकायतकर्ता ने वाहन की रिहाई के लिए उनसे संपर्क किया तो उन्होंने 20,000 रिश्वत की मांग की और दबाव बनाया कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वाहन छोड़ा नहीं जाएगा। दबाव और भय के चलते शिकायतकर्ता ने पहले 5,000 रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अधिकारी 15,000 रुपये की और मांग करते हुए उसे परेशान करता रहा। बाद में सौदा 10,000 रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन राजोरी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मामला दर्ज होने के बाद ऐसीबी राजोरी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी मोहम्मद इलियास को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी के राजोेरी स्थित आवास पर भी तलाशी ली गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें