फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: भाजपा ने 18 फीसदी टैरिफ वृद्धि के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजोरी देव राज शर्मा ने सोमवार को उपायुक्त राजोरी अभिषेक शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें जम्मू और कश्मीर में अनुचित 18 फीसदी टैरिफ वृद्धि और बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ नेकां सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ विरोध दर्ज किया। कहा कि ऐसे निर्णय आम लोगों और परिवहनकर्ताओं पर असहनीय बोझ डाल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस जनविरोधी कदम को तुरंत वापस लेने की मांग करती है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल सर्याल, सुभाष शर्मा, गारु सनेही, अजहर महमूद, जसबीर सिंह जसर, समरीन खान, देसराज देसा और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें