राजोरी में गुज्जर और बकरवाल समुदायों के साथ संवाद करते अधिकारी।
- फोटो : rajori news
राजोरी। भारतीय सेना ने राजोरी जिले के सियालसुई में गुज्जर और बक्करवाल समुदायों के साथ एक संवाद का आयोजन किया। इसका उद्देश्य भारतीय सेना और स्थानीय आबादी के बीच संबंधों को मजबूत करना। साथ ही शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।
इस सत्र ने एक मंच प्रदान किया जहां समुदाय के सदस्यों ने अपनी चिंताओं, विचारों और सुझावों को साझा किया। भारतीय सेना के प्रतिनिधियों ने इसे ध्यानपूर्वक सुना और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना और स्थानीय समुदायों के बीच घनिष्ठ समन्वय के महत्व पर बल दिया गया। कुल 18 लाभार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 5 गुज्जर समुदाय से और 13 बक्करवाल से थे। प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया और उनकी चिंताओं को दूर करने और पहुंचने के लिए भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की।