फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी मे बारिश और पीर पंजाल के पहाड़ो पर बर्फ़ीबारी से पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी शहर और आसपास के इलाकों सहित रविवार को पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट ली। एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश और ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दोबारा ठंड बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी और सूखे के बाद इस बर्फबारी से फसलों को राहत मिली है, जबकि लोगो ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है जबकि जिले के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। राजोरी और अन्य मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और धूल-मिट्टी से राहत मिली है। ताजा बर्फबारी और बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई है जिससे ठंड लौट आई है।
वहीं बारिश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। मार्च की शुरुआत में हुई तेज गर्मी के बाद यह बारिश और बर्फबारी रबी की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें