फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सेना ने राजोेरी के दूरदराज के गांवों में प्रदान की स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 24 Feb 2026 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
भारतीय सेना ने राजोेरी के दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की फोटो स्रोत सेना
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने मोबाइल चिकित्सा गश्त से जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। इसमें रांजीफेरा, कडमा, पाट और रुग्गा गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोग रहते हैं। यह अपनी अलग-थलग भौगोलिक स्थिति और चुनौतीपूर्ण इलाके के कारण मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करते हैं।
विज्ञापन

मोबाइल गश्त आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति से लेस होकर मौके पर ही चिकित्सा जांच, आम बीमारियों के लिए उपचार और आवश्यक दवाएं प्रदान की। इस पहल में रोग के रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें टीकाकरण और स्थानीय आदी को स्वच्छता, पोषण और रोग रोकथाम के बारे में शिक्षा दी गई। इस पहल से 7 पुरुष, 10 महिलाएं और 5 बच्चों सहित कुल 22 लोगों को लाभ हुआ। स्थानीय समुदाय ने सेना के प्रयासों के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें