फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र की सेटिंग के संबंध में जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के दरहाल स्थित सरकारी बॉयज मिडिल स्कूल (बीएमएस) की तरफ से कक्षा 2 और 3 के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र की सेटिंग के संबंध में सीईओ राजोरी ने विस्तृत जांच के आदेश जारी किये हैं। सीईओ मोहम्मद हाफिज ने जांच जोनल एजुकेशन अधिकारी दरहाल को सौंपी है। कक्षा 2 और 3 के लिए अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र की सेटिंग के संबंध में विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीईओ के अनुसार उक्त स्कूल के शिक्षकों की तरफ से सेट किए गए प्रश्न पत्र में कई त्रुटियां और निरर्थक शब्द हैं, जिसके परिणामस्वरूप शैक्षिक स्तर में गिरावट आई है। परीक्षा प्रणाली का मजाक उड़ाया गया है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट दो दिनों के भीतर सीईओ कार्यालय राजोरी में प्रस्तुत की जाए, ताकि संबंधित शिक्षक एवं मास्टर के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें