राजोेरी में रोमांचक वॉलीबॉल समापनयुवा सेवाएं और खेल निदेशालय ने इंटर-ब्लॉक टूर्नामेंट का समाप
- फोटो : अमर उजाला
राजोेरी। युवा सेवाएं और खेल निदेशालय के इंटर-ब्लॉक जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हो गया। फाइनल मैच में ब्लॉक ओल्ड बुधल ने ब्लॉक मोगला को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया।
ब्लॉक मोगला के सूरिया प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक ओल्ड बुधल के मोहम्मद महमूद को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया। निदेशालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रोग्राम युवा एथलीटों के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है। संवाद