राजोरी। मंजाकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उससे नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस टीम ने सोमवार को जेडईओ कार्यालय मंजाकोट के पास रुटीन चेकिंग की। इस दौरान आफताब अहमद पुत्र सिकंदर खान निवासी मंगलनाड़ तहसील मंजाकोट को तलाशी के लिए रोका। टीम ने उससे 14 ग्राम चरस और 60 कैप्सूल प्रेगाबालिन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन मंजाकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद