फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में बर्फ का आनंद उठा रहे लोग

Sun, 25 Jan 2026 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
बर्फ का आनंद उठाने राजोरी के थन्नामंडी और बुधल सड़क मार्ग पर लोगो की लग रही भीड़ फोटो स्रोत लोक्ल
विज्ञापन
राजोरी के थन्नामंडी और बुधल मार्ग पर लगी लोगों की भीड़
विज्ञापन



राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। राजोरी-बुधल मार्ग स्थित रेहान, मंदिर गाला, मनूर गाला और थन्नामंडी के डीकेजी में बर्फबारी के कारण सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण सड़कों पर जाम लगने से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बर्फबारी के दौरान सावधानी से यात्रा करने की अपील की है। बुधल कोटरंका सड़क पर जा रहे अधिक वाहनों को रोकने के लिए शनिवार को एसएचओ राजोरी आबिद बुखारी को खंडली पुल पर विशेष नाका लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें