पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने बुधल दरहाल इलाके में सड़कें बंद होने पर गहरी चिंता जताई
राजोेरी। जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फिकार अली ने बर्फबारी और बारिश के कारण जिले के दरहाल-बुधल में सड़कें पूरी तरह बंद होने पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि उन्हें बुधल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के निवासियों से कई फोन कॉल आए हैं। उन्होंने बताया कि राजोेरी-बुधल मुख्य सड़क इलाके को जिला मुख्यालय से जोड़ती है पिछले दो दिनों से बंद है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। बिजली की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है जबकि निर्वाचन क्षेत्र की सभी अंदरूनी सड़कें बुरी तरह प्रभावित हैं और कई इलाके उप-विभागीय मुख्यालय कोटरंका और जिला मुख्यालय राजोेरी से पूरी तरह कट गए हैं। इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी प्रभावित है। इस स्थिति से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़कों को साफ करने और बिजली, पानी की सप्लाई सहित जरूरी सुविधाओं को बहाल करने का आग्रह किया। संवाद