फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के लॉगिन क्रेडेंशियल्स को समय पर अपडेट और सत्यापित करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। राजोेरी के उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जल जीवन मिशन की प्रगति और डेटा एंट्री एवं स्टेटस मॉनिटरिंग (डीईएसएम) डैशबोर्ड पर अधिकारियों, कर्मचारियों और हितधारकों के ऑनबोर्डिंग का आकलन किया। इसके लिए उन्होंने व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों के लॉगिन क्रेडेंशियल्स को समय पर अपडेट और सत्यापित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि डीईएसएम डैशबोर्ड पर सुचारू डेटा एंट्री और निगरानी के लिए लॉगिन विवरण सटीक और कार्यात्मक हों।

खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) की तरफ से अब तक प्रस्तुत किए गए आंकड़ों और प्रगति रिपोर्टों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परियोजना की निगरानी और रिपोर्टिंग में किसी भी देरी से बचने के लिए दो दिनों के भीतर डीईएसएम पोर्टल पर अपनी पूरी ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त-तनवीर अहमद (कालाकोटे), दिल मीर (कोटरंका) चंदर प्रकाश (राजोरी), रामकेश शर्मा (सुंदरबनी), प्रीतम लाल थापा (नौशेरा) और एसडीएम थन्नामंडी आबिद हुसैन बैठक में शामिल हुए।

बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख अधिकारियों में सीपीओ मकसूद अहमद, एसीडी औकिल नवीद, एसीपी शेराज़ चौहान, एसई जलशक्ति देव राज, डीआईओ एनआईसी मुजफ्फर मीर, कार्यकारी अभियंता जलशक्ति राजोरी सुदेश भगत, बीडीओ राजोरी प्रदीप कुमार और बीडीओ पंजग्राई शिवम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें