फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी जिले में भूस्खलन जारी, कई मकान ढहने के कगार पर

विज्ञापन
राजोरी के कंगोटा मे मकान ढेहने की कगार पर - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। जिले में तीन दिन तक लगातार हुई बारिश थम गई, लेकिन भूस्खलन जारी है। इससे कई मकान ढहने के कगार पर हैं। राजोरी के बुद्धल के केवल, कंगोटा, फलनी, गब्बर, कोटरंका के ख्वास, नारला, बंबल, कालाकोट के मेहतका, मिथ्यानी, मोगला में दर्जनों मकानों को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों मकान ढह चुके हैं। उसके अलावा दर्जन के करीब ऐसे मकान हैं जिनके आसपास की भूमि भूस्खलन की चपेट में आने से खिसक रही है। मकानों के ढहने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रभावित इलाकों के पीड़ितों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि वह भूस्खनल प्रभावित लोगों की मदद करें। जिन मकानों के ढह जाने का खतरा है उनके आगे-पीछे सुरक्षा दीवार बनाई जाए।
वही ज़िले के पहाड़ी इलाकों जैसे थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल और कालाकोट के कई ऐसे गांव हैं, जहां की अंदरूनी सड़कों पर पस्सियां गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। हालांकि कई स्थानों पर मशीनें पस्सियां हटा कर यातायात बहाल करने मे जुटी हैं, लेकिन कई गांवों में मशीनें नहीं होने से यातायात ठप है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटरंका के कोटचढ़वाल, नारला, ढलेरी मे 3 दिन से पड़ी पस्सी को हटाया नहीं गया है और लोगो को काफी दिक्कतोें का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ी इलाकों में बारिश
उधर वीरवार को राजोरी शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जबकि पहाड़ी इलाकों मे शाम को समाचार लिखे जाने तक बारिश शुरू हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें