फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी मंे 3 दिन बाद बारिश थमी, पस्सियां गिरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश बुधवार को थमी, लेकिन जिले के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर पस्सियां गिरना और मकान ढहने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारिश से राजोेरी जिले के विभिन्न इलाकों में 20 के करीब मकान ऐसे हैं जिनको काफी क्षति पहुंची है। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। मकानों को सबसे अधिक नुकसान कालाकोट सब डिवीज़न और कोटरंका सब डिवीज़न के विभिन्न इलाकों मे हुआ है। वहीं प्रशासन और स्थानीय लोगो पीड़ित परिवारों की मदद मे जुटे हैं। अब मौसम साफ होने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।
वहीं लगातार हो रही बारिश से मंजाकोट के गंभीर, कोटरंका ख्वास, ख्वास बड्डाल, कालाकोट मेहतका, राजोरी कालाकोट, डरहाल सगरावट, थन्नामंडी दिकेजी आदि सड़क मार्गोें पर पस्सियां गिरने से यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

सड़कों पर गिरी पस्सियों को हटाने के लिए संबंधित विभागोें की मशीनें लगातार काम कर रही हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा और उसके बाद बारिश थमी और हल्की सी धूप निकली।
विज्ञापन

इससे लोगो ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद फिर से आसमान पर बादल छा गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बारिश शुरू नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें