राजोरी। जिले के खवास तहसील के पेहरा गांव में बाग दीन के घर और पशुशाल को आग लग गई। इसमें छह पशुओं के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर शाम की है। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। पेहरा गांव राजोरी से काफी दूर है। इसके चलते वहां से दमकल वाहनों का पहुंच पाना भी सम्भव नहीं था। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।