फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: रोटरी क्लब राजोरी ने 9 माह के बच्चे को हार्ट सर्जरी के लिए दिल्ली भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। रोटरी क्लब राजोेरी ने गिफ्ट ऑफ लाइफ परियोजना के तहत एक 9 महीने के बच्चे को हार्ट सर्जरी के लिए दिल्ली रवाना किया। यह सर्जरी फोर्टिस अस्पताल में होगी। सारा खर्चा रोटरी की तरफ से भी किया जाएगा।
विज्ञापन

राजोेरी के वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद बशारत के बेटे मोहम्मद सुभान को हृदय की गंभीर बीमारी का पता चला है। इसके लिए तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इस पहल का नेतृत्व प्रमुख रोटेरियन केके लंगर, विशाल गुप्ता, राशिद खान और टीम के अन्य समर्पित सदस्यों ने किया। केके लंगर ने कहा कि यह केवल एक सर्जरी नहीं है। यह एक परिवार के लिए जीवन का उपहार है और सामूहिक सद्भावना से क्या हासिल किया जा सकता है, इसका प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें