फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: निजी क्लिनिक प्रतिष्ठानों ने सरकारी डॉक्टरों की सेवाएं ली तो कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों मे चल रहे प्राइवेट क्लीनिकों के मालिकों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजोरी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। कहा गया कि किसी भी डॉक्टर या अन्य पैरामेडिकल कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान अपने क्लीनिकल प्रतिष्ठान में सेवाएं न लें।
विज्ञापन

सीएमओ राजोरी डॉ. एमएल राणा ने एक आदेश जारी कर बताया कि ऐसा पाया गया है कि राजोेरी जिले में चल रहे क्लीनिकल प्रतिष्ठान आधिकारिक ड्यूटी घंटों के दौरान सरकारी डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवाएं ले रहे हैं, जोकि सेवा आचरण नियमों और मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है। सीएमओ के अनुसार ऐसी कोई भी भागीदारी अवैध और अनैतिक मानी जाएगी। सीएमओ ने सभी क्लिनिकल प्रतिष्ठान के मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की कोई भी प्रेक्टिस किसी क्लीनिकल प्रतिष्ठान मे पाई गई और वहां ड्यूटी घंटे के द्वारा किसी डॉक्टर या अन्य पैरामेडिकल सरकारी कर्मचारियों को लगाया गया तो उसके खिलाफ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट रेगुलेशन एंड रजिस्ट्रेशन रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्लिनिक की रजिस्ट्रेशन को बिना किसी नोटिस के रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें