राजोेरी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इसमें 17 वाहनों को जब्त किया गया और 29 चालान जारी किए गए। कुल 1,11,600 रुपये जुर्माना लगाया गया। संयुक्त नाके का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार, एआरटीओ राजोेरी राजेश गुप्ता, डीएसपी ट्रैफिक शिव कुमार और एमवीआई राहुल सिंह ने किया।