फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के केरी सेक्टर में दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
सेना तालाशी अभियान। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। जिले के नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार को आतंकवादियों के घुसपैठ करने के प्रयास के बाद बुधवार को भी सेना ने लगातार क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। लगातार दूसरे भारतीय सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करके खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से जगह-जगह खंगाला, लेकिन कोई आतंकी उनके हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पाकिस्तान सेना की मदद से 3 से 4 आतंकवादियों का एक ग्रुप घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने गोलीबारी करके उन्हें खदेड़ दिया था। गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर भी किया था। उसका शव मंगलवार देर रात तक एलओसी पर ही पड़ा हुआ था। सूत्रों ने बताया कि रात के अंधेरे मे पाकिस्तान सेना की मदद से आतंकी का शव उसके अन्य साथी उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें