राजोरी, नौशरा। जिला पुलिस ने 12 पशुओं को मुक्त करवाया है। हालांकि इस दौरान तस्कर भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजोेरी के लाम में नाके पर रोके वाहन से बिना किसी वैध अनुमति के दो गोवंश लदे मिले। दूसरे मामले मे ससालकोट लिंक रोड पर नाके के दौरान वाहन से 10 गोवंशों को मुक्त करवाया गया। हालांकि इस दौरान चालक भाग निकले।