राजोरी। पुलिस ने अवैध खनन में शामिल पांच वाहनों को जब्त किया है। टीम की तरफ से विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण के दौरान ये कार्रवाई की गई। जब्त किए गए वाहनों में तीन टिप्पर और डंपर शामिल हैं।
इनके चालकों की पहचान नरदेब सिंह निवासी उधमपुर, बशारत अली निवासी फतापुर राजोरी, इम्तियाज अहमद निवासी बेहरोटे थन्नामंडी और मोहम्मद आरिफ निवासी बदहून राजोरी के रूप में हुई है।