फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: डीईओ राजोेरी द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) अभिषेक शर्मा ने मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) गोदाम का क्वार्टरली निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीईओ ने गोदाम के प्रवेश एवं निकास रजिस्टर की गहनता से जांच की। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज की जांच कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गोदाम में संग्रहित वस्तुओं की विस्तृत चेकलिस्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी कदीर उर रहमान, चुनाव नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह एवं अन्य नामित चुनाव कर्मचारी भी डीईओ के साथ थे।
विज्ञापन

डीईओ ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। इस बात पर प्रकाश डाला कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने में समय-समय पर निरीक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें