फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: महिलाओ के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। दोदासनबाला गांव की रमोट पंचायत में वायरल वीडियो से लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक परिवार के पुरुषों ने कथित तौर पर दूसरे परिवार की महिलाओं की पिटाई की और पूरी घटना को फिल्माया गया।
विज्ञापन

आरोपियों में एक पुलिस का रिटायर्ड अधिकारी और एक उसका बेटा बताया जा रहा है। दोनों लाठियो के साथ महिलाओ और लड़कियों पर हमला करते नज़र आ रहे हैं। यह घटना कथित तौर पर दो परिवारों के बीच जमीन विवाद के कारण हुई। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसमें लोगो ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और थन्नामंडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी धर पकड़ के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें