फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के कोटली बगला में दूषित पानी पीने से 8 लोग बीमार

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी के बगला क्षेत्र के कोटली मोहल्ले के कुछ लोग दूषित पानी पीने से बीमार हो गए। आठ लोगों को जीएमसी राजोेरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार इसी इलाके के कुछ लोगों की तबीयत भी खराब हुई, जिनका मौका पर डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार को पहले इसी मोहल्ले के दो लोग बीमार पड़े थे। इसके बाद बीमार लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। बीमार सभी लोगों को पहले डायरिया की शिकायत आई। इसके बाद शरीर मे पानी खत्म होने से दिक्कत बढ़ गई। डॉक्टर के अनुसार यह सभी लोग फिलहाल जीएमसी राजोेरी के एसोसिएटेड अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एक व्यक्ति आईसीयू में भर्ती है, जिसकी सेहत कुछ खराब बताई जा रही है।
वहीं, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम ने इलाके का दौरा किया। मौके पर ही लोगों को बुनियादी उपचार प्रदान करने के साथ जागरूक भी किया गया। टीम के अनुसार इस मोहल्ले में जो पानी इस्तेमाल किया जा रहा था, वह एक बावली से लाया जा रहा था। आशंका है कि इसमें बीते दिनों हुई बारिश के दौरान जमीन का गंदा पानी मिल गया। शायद इसी पानी की वजह से लोग बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन

हालांकि डॉक्टर का यह भी कहना है कि इस इलाके में इस्तेमाल किए जाने वाले तमाम तरह के पानी के सैंपल्स ले लिए गए हैं और सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा कि लोग बीमार कैसे पड़े। लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें