राजोरी में मामले की सुनवाई करते जज।
- फोटो : rajori news
राजोरी। जिला राजोरी के सभी न्यायलयों में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दो बेंच गठित की गईं।
इन बेंचों के समक्ष प्री-लिटिगेशन और पोस्ट-लिटिगेशन के कुल 1261 मामले लिए गए। इनमें से 949 मामलों का निपटारा किया गया। मुआवजे के रूप में 2,21,50,543 रुपये की राशि वसूल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजोेरी और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से 44 एमएसीटी मामले लिए गए।
इनमें से 44 का निपटारा किया गया और उन मामलों में मुआवजे के रूप में 2,17,55,850 रुपये की राशि प्रदान की गई। अदालत में बैंकों के प्रतिनिधि, विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ता, बार सदस्य, पीएलवी, स्टाफ सदस्य, वादीगण तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।