राजोरी। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.276 किलो भुक्की बरामद की गई। आरोपी कार में सवार थे। आरोपियों की पहचान मोहम्मद यूनिस और जावेद शाह निवासी धार सकारी, कोटरंका, जिला राजोेरी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कंडी में केस दर्ज किया गया है।