राजोरी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से एक्स सर्विस मैन (ईएसएम) को शुक्रवार को राजोरी में प्रशिक्षण दिया गया। डायरेक्टर ऑफ़ होम गार्ड्स, सिविल डिफेन्स एंड एसआरडीएफ के दिशा निर्देश में करीब 100 ईएसएम को प्राथमिक चिकित्सा: आपदा में घायल लोगों को बुनियादी चिकित्सा सहायता प्रदान करन के बारे में जागरूक किया गया। ढही हुई इमारतों, मलबे या अन्य खतरनाक स्थितियों से लोगों को बचाने की तकनीक बताई गई। अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करने, आग को रोकने और लपटों को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया गया। आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयासों को समन्वित करने के लिए रेडियो और अन्य संचार उपकरणों का उपयोग करना सिखाया गया। इसके अलावा आपात स्थिति के दौरान खुद को और दूसरों को बचाने के लिए बुनियादी कौशल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।