राजोरी। जिले मे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से राजोरी के लोगों को राहत मिली। रविवार को मूसलाधार बारिश हुई।
रविवार को हर रोज़ की तरह मौसम साफ था। तेज धूप थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान पर काले बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी।
वहीं, राजोरी के पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी आदि मे तेज़ और मूसलाधार बारिश के साथ साथ ओले गिरने और पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ो पर हल्की बर्फबारी की सूचना है।