फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के कंडी और दरहाल मे सर्च ऑपरेशन चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कोटरंका पुलिस थाने और दरहाल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जंगली क्षेत्रों मे सोमवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार कंडी, केसरी हिल, दराज, मोड़ा, प्रगल, टोपा, खोड़ीनाड़ आदि क्षेत्रों को खंगाला गया। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कोटरंका और दरहाल के जंगलो में आतंकी घूम रहे हैं। इसके बाद सुबह तड़के से ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दिन भर सुरक्षाबल चप्पे चप्पे को खंगालते रहे। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने खोजी कुत्तों की मदद भी ली और ड्रोन का सहारा भी लिया, लेकिन कोई आतंकी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें