फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में होली पर्व का शुभारंभ निकली भैरव नाथ की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। होली के पावन पर्व को लेकर राजोरी शहर में भैरव नाथ की ऐतिहासिक झांकी शुक्रवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन

पहले दिन मुख्य बाजार में धूमधाम से भैरव झांकी निकाली गई। सुबह से ही नाबन मोहल्ला स्थित बाबा भैरव नाथ के मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर बाद करीब एक बजे पूजा-अर्चना के साथ बाबा भैरव की झांकी निकलते ही शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। पहले दिन झांकी के शुभारंभ के मौके पर डीसी राजोरी अभिषेक शर्मा, एसएसपी राजोरी गौरव सीवरकर और एक्स एमएलसी विबोध गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पूरे क्षेत्र को छावनी में तबदील कर दिया गया था। नगर में होली से एक सप्ताह पहले भैरव देव की झांकी निकालने की प्रथा चली आ रही है। दोपहर बाद एक बजे भैरव मंदिर से पूजा अर्चना कर सनातन धर्म सभा से भैरव देव की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

यह झांकी विभिन्न बाजारों से होती हुई वापस सनातन धर्म सभा में आकर शाम को सात बजे संपन्न हुई। युवा सड़कों व गलियों में भैरव देव के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते रहे। हर किसी मे बाबा भैरव नाथ से चिमटा खाने की होड़ लगी रही। लोगों मे मान्यता है कि भैरव के चिमटे से मार खाने से कई प्रकार के शारीरिक रोग दूर हो जाते हैं। वहीं, इस दौरान दुकानों और मकानों की छतोें पर चढ़कर लोगों ने झांकी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें