राजोरी। ट्रैफिक चालान, बिजली बिल और एमएसीटी मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर राजोेरी और अन्य सभी न्यायालयों में आयोजित की गई। इसमें दो बेंच का गठन किया गया।
इन बेंचों के समक्ष कुल 781 मामले प्री-लिटिगेशन और पोस्ट-लिटिगेशन दोनों तरह के लिए लिए गए। इनमें से 713 मामलों का निपटारा कर दिया गया। मुआवजे के रूप में 6706804 रुपये की राशि वसूल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजोेरी और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजोेरी की अदालत से 15 एमएसीटी मामले लिए गए, जिनमें से 15 का निपटारा कर दिया गया। इस विशेष लोक अदालत में राजोेरी के पीडीडी विभाग, विभिन्न बीमा कंपनियों के वकील, बार सदस्य, पीएलवी, स्टाफ सदस्य, वादी और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।