फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जीएमसी के प्रिंसिपल ने पीडि़त परिवार से की मुलाकात, बयान दर्ज किए

विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मुलाकात करते जीएमसी के अधिकारी। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। जीएमसी राजोरी में गर्भवती और बच्चे की मौत के मामले की जांच जारी है। शुक्रवार को जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद और डीडीसी सदस्य बुद्धल शाजिया कौसर ने स्वाड़ी गांव का दौरा किया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल और चिकित्सा अधीक्षक ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से विशेष बातचीत कर सवाल जवाब किए। उनके बयान भी दर्ज भी किए ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। वहीं जांच के लिए गठित कमेटी ने गायनाकोलॉजी वार्ड के रिकॉर्ड को खंगाला। उस समय ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें