फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में लोगों ने डीसी के समक्ष उठाईं बिजली-पानी और सड़क की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने साई गंजी जियारत के पास गुरहा टॉप स्थित इको टूरिज्म पार्क में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सड़क-बिजली और पानी की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

लोगों की तरफ से उठाए गए प्रमुख मुद्दों में राजोरी से ऐती सड़क की स्थिति, अनिर्धारित बिजली कटौती और अनियमित जल आपूर्ति शामिल थी। डीसी ने शिकायतों को सुना और शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कृषि, बागवानी, पशुपालन, भेड़पालन, बिजली विकास विभाग (पीडीडी) और पीएचई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को चल रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया।डीसी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अधिक से अधिक सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया। लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका बढ़ाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र की उपजाऊ भूमि की क्षमता पर प्रकाश डाला और किसानों को अधिकतम लाभ के लिए सरकारी पहलों का सक्रिय रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने किसान खिदमत घरों को कार्यात्मक बनाने के महत्व पर भी जोर दिया और पात्र उम्मीदवारों से सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज पूरा करने का आग्रह किया।
ऐती के लोगों ने डीसी के दौरे के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके गांव में पहली बार इस तरह की पहल की गई है। अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत और जमीनी स्तर पर मुद्दों को संबोधित करने के लिए डीसी की प्रतिबद्धता की व्यापक रूप से सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें