राजोेरी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को रात्रि के समय जंगलों में घूमने से बचने की सलाह दी है। सेना के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को बताया है कि कुछ लोग रात के समय शॉल, कंबल ओढ़ कर जंगल के इलाकों या खेतों में घूमते हैं।
जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां जंगल के इलाकों में तलाशी अभियान चलाती हैं। आम जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कोई भी व्यक्ति संबंधित सेना या पुलिस प्राधिकारियों से पूर्व अनुमति लिए बिना देर रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक वन क्षेत्रों में शॉल या कंबल आदि ओढ़कर न जाए।