फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बिजली-पानी की किल्लत को लेकर राजोरी में दो जगह प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी-बुद्धल मार्ग पर स्थित जवाहर नगर के वार्ड 5 के लोगों ने बिजली-पानी की किल्लत को दूर करने की मांग को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पहले जलशक्ति विभाग के एक्सईएन कार्यालय के बाहर राजोेरी-जम्मू सड़क मार्ग को जाम किया। इसके बाद राजोरी-बुद्धल सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से उनके वार्ड में बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को कड़ी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद बिजली सप्लाई सुचारु नहीं की गई। प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि विभागीय अधिकारियों से बात करके शाम तक समस्या का समाधान करेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें