राजोरी। जिले के बुद्धल इलाके में शनिवार मध्य रात्रि तेज बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से निजात मिली, वहीं गब्बर, बथान, गुलीर समेत अन्य गांवोें में मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसे लेकर किसान काफी परेशान हैं।
स्थानीय पूर्व नायब सरपंच अरशद मीर, पूर्व सरपंच शब्बीर कमलाक ने बताया कि खेतों में मक्का की फसल पक रही थी, लेकिन बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। रही सही कसर तेज हवाओं ने निकाल दी। उन्होंने डीसी राजोेरी से मुआवजे की गुहार लगाई। नुकसान का जायजा लेने के लिए टीमें गठित करने को कहा। वहीं, शनिवार रात राजोेरी और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। क्षेत्र में रविवार को दिन भर आसमान पर काले बादल छाए रहे।