फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: भारी बर्फबारी के बाद गुलजार होने लगे जिले के पर्यटन स्थल

Tue, 10 Feb 2026 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
पुंछ जिले के पर्यटन स्थल सुलतानपत्थरी में बर्फ में मोज मस्ती करते पर्यटक
विज्ञापन
सुल्तान पत्थरी में बर्फ का आंनद लेने जुटे पर्यटक
विज्ञापन

पुंछ। इस बार जिले में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब पर्यटन स्थल गुलजार होने लगे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ से लदे मैदानों, पहाड़ों और जंगलों में बर्फ पर मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले की मंडी तहसील के लोरन ब्लाॅक स्थित पर्यटन स्थल सुल्तान पत्थरी में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। यहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इन पर्यटकों में शामिल पंजाब अमृतसर से आई युवतियों अजीना, अनीशा और साहिबा का कहना है कि पहले हम बर्फ देखने के लिए कश्मीर या हिमाचल जाते थे। हमने इस स्थान सुल्तान पत्थरी का नाम सुना था। जब पुंछ में रहने वाले हमारे रिश्तेदारों ने बताया कि पुंछ में इस बार भारी बर्फबारी हुई है तो हम पंजाब से पुंछ आए और आज यहां आए हैं। यहां आकर हमें बहुत अच्छा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें