फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पुंछ में बारिश से मोहल्ला कामसर के कई घरों में घुसा पानी, कुछ में आई दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तड़के हुई बारिश से नगर के मोहल्ला कामसर वार्ड नंबर दो में कई घरों में पानी घुस गया, जबकि कुछ घरों में दरारें पड़ गईं। इसको लेकर पीड़ित परिवारों सचिन कुमार, रोहित कुमार, मधू, अंजली और शीतल ने प्रशासन से क्षेत्र में पक्के नालों का निर्माण करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कहने को हम नगर के वार्ड नंबर दो में रहते हैं परन्तु यहां सुविधाएं किसी पिछड़े गांव से भी कम हैं। रात को डेढ़ बजे हमारे घरों में बारिश का पानी घुसने से लाखों रुपये का सामान तबाह हो गया है। हम रात भर जाग कर घरों से पानी निकलने में जुटे रहे। कुछ घरोें में तो बारिश के पानी के कारण दरारें तक पड़ गई हैं। हमारी कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें