राजोरी। बड्डाल में मोहम्मद असलम की पत्नी शकिया बेगम की भी शनिवार को तबीयत खराब हो गई। शकिया सुबह से ही बीमार थी, उसे बुखार था, लेकिन वह बार-बार कहने के बावजूद जीएमसी राजोेरी उपचार के लिए आना नहीं चाहती थीं। महिला की हालत को बिगड़ता देख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल राणा, एडीसी कोटरंका दिल मीर, एएसपी वजाहत हुसैन, तहसीलदार साहिल अली शाह उनके घर पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद असलम की पत्नी को वहां से शिफ्ट करने के लिए उन्हें राजी किया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद असलम पत्नी को वहां से भेजने के लिए कुछ शर्तें रखीं। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तरह से हामी भारी है। उसके बाद ही शकिया को रात 8:30 बजे बड्डाल से जीएमसी राजोेरी रेफर किया गया। असलम ने प्रशासन से इलाज के खर्च की शर्त रखी।