राजोरी में पीर पंजाल की दुर्गम पहाड़ियों के बीच खुले आसमान तले सजी ये पाठशाला बेहद खास है। भारतीय सेना एक तरफ सुरक्षा के लिए ऊंची पर्वत चोटियों पर पहरा दे रही है, तो दूसरी तरफ दुर्गम इलाकों में रिश्तों की पाठशाला से घुमंतू गुज्जर-बकरवाल समुदाय के बच्चों का भविष्य संवारने का काम भी कर रही है। सेना की रोमियो फोर्स के जवान समुदाय के परिवारों को मदद देने के साथ ही ऐसी पाठशाला भी लगा रहे हैं।